31.7 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

आजमगढ़ : जेल में बंद कैदियों को गांजा देने पहुंचीं चार महिलाएं रंगेहाथ गिरफ्तार

आजमगढ़ : जेल में बंद कैदियों को गांजा देने पहुंचीं चार महिलाएं रंगेहाथ गिरफ्तार

# एक ही परिवार की चारों महिलाओं से चार किलो गांजा बरामद, छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आजमगढ़।
सुभाष सिंह
तहलका 24×7
पुलिस ने जेल के अंदर चल रहे गांजा तस्करी के बड़े मामले का मंगलवार को खुलासा किया। जेल के पास से ही पुलिस ने दो बंदियों को गांजा देने पहुंचीं एक ही परिवार की चार महिलाओं को चार किलो गांजा के साथ पकड़ा। चारों का पुलिस ने चालान कर दिया है।

इटौरा स्थित जिला कारागार में मोबाइल मिलना तो आम बात है लेकिन अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सीओ सिटी गौरव शर्मा के नेतृत्व में सिधारी पुलिस ने जेल गेट के पास से मुखबिर की सूचना पर चार महिलाओं को पकड़ा। तलाशी लेने पर इन सभी के पास से एक-एक किग्रा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम शबनम, शबाना, शहनाज व मदीना निवासिनी बरहतील जगदीशपुर थाना जहानागंज बताया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने यह भी बताया कि जेल में बंद अरमान व इस्माईल को मुलाकात के दौरान वे गांजा की सप्लाई सब्जियों व अन्य सामानों के साथ करती है। जिसे इनके द्वारा जेल में सप्लाई किया जाता है। इसके बदले उन्हें उक्त दोनों बंदियों द्वारा पैसा भी दिया जाता है। शबनम के पास से दो व शबाना के पास से पुलिस टीम ने तीन हजार रुपये भी बरामद किया। चारों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।

इस संदर्भ में सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर जेल में चल रहे अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। गांजा लेकर जेल पहुंची चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। पूछताछ के आधार पर जेल में बंद जिन बंदियों को सप्लाई करने की बात पकड़ी गई महिलाओं ने बताया है, उनकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।

# छह के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

जेल में गांजा के खेल के मामले में सिधारी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमें में गांजा के साथ पकड़ी गई चारों महिलाओं शबनम, शबाना, शहनाज व मदीना के साथ सप्लाई लेने वाले दोनों बंदियों अरमान व इस्माईल को भी नामजद किया गया है। एसओ सिधारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़ी गई चारों महिलाओं का चालान कर दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37172920
Total Visitors
494
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This