26.7 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

गाजीपुर : 48 किलो गांजा व स्कार्पियो के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर : 48 किलो गांजा व स्कार्पियो के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार 

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7 
                क्षेत्र के खरौना गांव अंतर्गत गोमती नदी पुलिया के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो से दो अभियुक्तों कों 48 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
तहलका प्रतिनिधि के अनुसार खानपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, चौकी प्रभारी सिधौना फूलचंद पांडेय व एसओजी प्रभारी सुनील तिवारी अपने हमराहियों हे.का. संजय प्रसाद सर्विलांस गाज़ीपुर, हे.का. सुजीत सिंह सर्विलांस गाज़ीपुर, हे.का. आशुतोष सिंह सर्विलांस गाज़ीपुर, का. चंद्रमणि त्रिपाठी सर्विलांस गाज़ीपुर, का. प्रमोद कुमार सर्विलांस गाज़ीपुर, हे.का. रामनरेश सोनकर सिधौना चौकी, का. आकाश सिंह थाना खानपुर, का.धर्मेन्द्र पटेल थाना खानपुर, का. विनय कुमार थाना खानपुर के साथ क्षेत्र के खरौना, गाज़ीपुर-वाराणसी सीमा अंतर्गत गोमती नदी के पास चेकिंग कर रहे थे।
तभी गाज़ीपुर के तरफ से वाराणसी की तरफ जा रही एक स्कार्पियो UP61 AY 1515 को चेकिंग हेतु रोका गया। ज़ब गाड़ी की तलाशी ली गयी तो उसमे से 48 किलो गांजा बरामद कर लिया गया। युवकों से ज़ब कड़ाई सें पूछताछ की गयी तो उन्होंने अपना नाम राघव सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी सितापट्टी थाना करंडा अस्थाई पता पीर नगर कालोनी गाज़ीपुर व हर्षदीप सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी उघरनपुर थाना करंडा जनपद गाज़ीपुर बताया। थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा नें बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37175649
Total Visitors
653
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This