आजमगढ़ : नशे में धुत्त बाइक सवार सड़क किनारे खंदक में पलटे 

आजमगढ़ : नशे में धुत्त बाइक सवार सड़क किनारे खंदक में पलटे 

# एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल 

मुबारकपुर।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
             थाना क्षेत्र के दरियाबाद पुल के नीचे शनिवार की सुबह गड्ढ़े में एक युवक का शव मिला। गड्ढ़े में ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। इस हादसे उसका साथी घायल होकर पुल पर बेहोश पड़ा था। होश में आने पर उसने मृतक की पहचान की और सारी दास्तान बताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल युवक का इलाज कराया।मुबारकपुर कस्बे के लोग शनिवार को सुबह टहलने निकले तो दरियाबाद पुल पर एक युवक अचेत पड़ा था और नीचे गड्ढ़े में एक युवक बाइक समेत पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुबारकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गड्ढ़े में पड़े युवक की मौत हो चुकी थी तो पुल पर पड़ा युवक बेहोश था।
पुलिस ने शव के साथ बाइक को गड्ढ़े से बाहर निकाला। कुछ देर बाद घायल युवक को होश आया तो उसने मृतक की पहचान मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरईपुर निवासी विशाल साहनी (20) के रूप में की। साथ ही उसने अपना नाम शिव प्रसाद प्रजापति (22) बताया। दोनों बाइक से मुबारकपुर के नेवादा मुहल्ले में आयोजित वैवाहिक समारोह में आए थे। घर लौटते समय नशे में धुत होने के कारण हादसा हो गया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि नशे में धुत होने के कारण हादसा हुआ है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Previous articleआजमगढ़ : बलरामपुर पुलिस चौकी अब जल्द ही बनेगा थाना
Next articleआजमगढ़ : प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?