आजमगढ़ : सात परिषदीय विद्यालयों का बदलेगा कलेवर
# खर्च होंगे 87.80 लाख रुपये, स्कूल प्रबंध समिति को मिली नवनिर्माण की जिम्मेदारी
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
जनपद के सात परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलेगी। इनके नवनिर्माण के लिए स्कूल प्रबंध समिति (सीएमसी) को पहली बार जिम्मेदारी दी गई है। 87 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। विद्यालयवार आवंटित धनराशि समितियों के खाते में भेजी भी जा चुकी है।

अतरौलिया ब्लाक के प्राथमिक स्कूल अशीलपुर, प्राथमिक स्कूल नंदना, प्राथमिक स्कूल दरवा, महाराजगंज ब्लाक के प्राथमिक स्कूल देवारा कदीम, रानी की सराय ब्लाक के प्राथमिक स्कूल अनंतपुर, तहबरपुर ब्लाक के प्राथमिक स्कूल ददनी व पल्हना ब्लाक के उच्च प्राथमिक स्कूल धरनीपुर के भवन जर्जर हो चुके थे। इनको बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ढहवा दिया गया। नए भवन बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इसकी स्वीकृति देते हुए धनराशि जारी कर दी है। अब उक्त विद्यालयों का पुनर्निर्माण या तो नव निर्माण किया जाना है। इस पर कुल 87 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

















