सुल्तानपुर : बच्चा चोर समझकर दो युवकों को ग्रामीणों ने पीटा
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पीट दिया। घायल दोनों युवकों को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर उपचार कराया। पूछताछ के बाद पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर पिटाई करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।कुड़वार ब्लॉक मोड़ पर शनिवार को बाइक से दो युवक जा रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को संदिग्ध मानते हुए बच्चा चोर कह कर दौड़ा लिया।

















