19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

आजम खान ने जेल में पत्नी व बेटे-बेटी से मिलने से किया इनकार

आजम खान ने जेल में पत्नी व बेटे-बेटी से मिलने से किया इनकार

रामपुर।
तहलका 24×7 
               जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने अपनी ही पत्नी, बेटे और बेटी से मिलने से मना कर दिया। दो पैन कार्ड बनवाने के मामले में स्थानीय अदालत ने नवंबर माह की 17 तारीख को आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को 7-7 साल की सजा सुनाई थी। तब से दोनों रामपुर जेल में बंद हैं।इस बीच परिवार के सदस्य उनसे मिलने जेल पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
आजम खान की पत्नी डाॅ. तंजीन फातिमा ने बताया कि दोनों ने परिवार से मिलने से मना कर दिया है। तंजीन के साथ उनका बड़ा बेटा अदीब आजम और बेटी निकहत अखलाक भी मुलाकात के लिए आई थी। जेल प्रशासन की ओर से परिवार को ये जानकारी दी गई कि आजम खान और अब्दुल्ला आजम उनसे मुलाकात नहीं करना चाहते। इसके बाद परिवार को लौटना पड़ा। करीब एक घंटे बाद जेल से बाहर आते समय डॉ. फातिमा दुखी नजर आईं।
जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आजम खान और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात नहीं हो पाई। दोनों ने मना कर दिया। इतना कहते हुए वह गाड़ी में बैठकर वापस घर के लिए रवाना हो गईं।गौरतलब हो कि अब्दुल्ला आजम के 2 पैन कॉर्ड मामले में रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने करीब 16 दिन पहले आजम खान और अब्दुल्ला को दोषी करार देते हुए 7–7 साल की सजा सुनाई थी। मामला साल 2019 से जुड़ा है, जब भाजपा के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
उनका आरोप था कि अब्दुल्ला आजम के पास 2 अलग-अलग पैन कॉर्ड मौजूद हैं। इस सिलसिले में आजम खान को भी आरोपी बनाया गया था। सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान पर कई मामले चल रहे हैं। इससे पहले एक अन्य मामले में वह सीतापुर जेल में बंद थे और तकरीबन दो महीने पहले ही बेल पर जेल से बाहर आए थे। हालांकि परिवार से न मिलने की कोई वजह सामने नहीं आई है, यह चौंकाने वाला है कि आखिर आजम खान और उनके बेटे ने अपने ही परिवार से मिलने से इनकार क्यों कर दिया?

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This