महोत्सव में टप्पेबाजों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो महिलाओं को बनाया शिकार

महोत्सव में टप्पेबाजों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो महिलाओं को बनाया शिकार

शाहगंज, जौनपुर।
तहलका 24×7 
              महोत्सव स्थल पर पुलिस की मुस्तैदी को धता बताते हुए टप्पेबाजों ने दो महिलाओं को अपना शिकार बनाकर सोने की चेन पार कर दिया। पीड़ितों द्वारा घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधने के लिए परिवार के साथ नगर से सटे खरौना गांव निवासी साधना पहुंची थी, साथ में उसकी बहन नेहा पत्नी रोहित भी थी।
विवाह सम्पन्न होने के बाद परिवार के लोग घर जाने के लिए निकले थे, मुख्य द्वार पर टप्पेबाजों ने महिला के गले से सोने की चेन पार कर दिया। वहीं दूसरी ओर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए महोत्सव स्थल पर पहुंची सुल्तानपुर जनपद के मोतीगरपुर निवासी मनीषा पत्नी श्याम प्रकाश के गले से विवाह स्थल पर ही चेन पार कर दिया।
दोनों पीड़ितों के परिजनों ने घटना की जानकारी मौके पर मौजूद पुलिस को दी।फिलहाल भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्य द्वार से सटे नारी शक्ति स्टाल पर पुलिस की ड्यूटी, डीएम, एसपी के उद्घाटन और दूसरी घटना महोत्सव परिसर में पुलिस की नाकामी का राज खोलने के लिए काफी है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
Previous articleव्यापारी की शादी बनी मिसाल, पांच गरीब जोड़ों ने भी लिए सात फेरे
Next articleआजम खान ने जेल में पत्नी व बेटे-बेटी से मिलने से किया इनकार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?