23.1 C
Delhi
Friday, February 27, 2026

आश्वासन पर 44 घंटे बाद शव का हुआ अंतिम संस्कार

आश्वासन पर 44 घंटे बाद शव का हुआ अंतिम संस्कार

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
            जिला जेल में निरुद्ध कैदी की शुक्रवार को देर रात उपचार के दौरान हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों द्वारा मुआवजे और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद रविवार शाम 44 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह समेत क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान व सर्किल की भारी पुलिस मौके पर मौजूद रही।
गौरतलब हो कि विगत दिनों क्षेत्र के चेतरहा गांव के राजधरपुर गंगातारा मजरे में हुई चोरी के मामले में महमूदपुर गांव निवासी अजीत कुमार (22) पुत्र बनवारी लाल बतौर आरोपी सरपतहा पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था। जिसकी शुक्रवार को जिला जेल में तबीयत खराब हो जाने के बाद उपचार के दौरान देर रात अस्पताल में मौत हो गई थी।
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शनिवार देर शाम शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इधर परिजन विभिन्न मांगों के तहत शव को घर पर रखकर शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे। काफी जद्दोजहद के बाद मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव द्वारा मामले में उचित आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। तत्पश्चात रामपुर गांव स्थित कुंवर नदी के किनारे शव को दफनाकर अंतिम संस्कार किए।

# घाट पर पहुंच कर विधायक ने बंधाया ढांढस

अजीत कुमार की मौत की खबर पाकर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह रविवार शाम घाट पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पिता के सामने एक पुत्र के निधन को बहुत ही दुखदाई बताया। ढांढस बंधाते हुए उन्होंने मृतक के परिवार की हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इस दौरान रीगन सिंह, गौरव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार  तहलका 24x7                 होली...

More Articles Like This