कानपुर : चिड़ियाघर में घूमने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत 

कानपुर : चिड़ियाघर में घूमने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत 

कानपुर/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
              चिड़ियाघर में हुए हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वो अपने पति और अपने बच्चों के साथ यहां घूमने पहुंची थी और ट्रेन में बैठने जा रही थी तभी ड्राइवर ने ट्रेन चला दी इससे महिला गिरकर पटरी पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।आनन-फानन उसे हैलट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चकेरी के रहने वाले सुबोध शर्मा अपनी पत्नी अंजू शर्मा और 2 बच्चों को लेकर चिड़ियाघर घूमने गए थे। वहां ट्रेन में बैठकर घूमना शुरू किया। इसी समय दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन से गिरने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की बेटी अदिति का आरोप है, “मां ट्रेन में बैठने जा रही थी तभी ड्राइवर ने ट्रेन चला दी. इससे मां नियंत्रण खो बैठी और नीचे गिर गई। कई बार आवाज देने के बाद भी ड्राइवर ने ट्रेन नहीं रोकी।मैं चिल्ला रही थी लेकिन ट्रेन नहीं रुकी. मेरी आंखों के सामने ट्रेन मां को कुचलते हुए चली गई”.
इस घटना को लेकर अकमल खान एसीपी कर्नलगंज ने कहा कि महिला अपने परिवार के साथ घूमने गई थी. उसी समय ट्रेन से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. उसको हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : बारात देखने गई आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म 
Next articleमहराजगंज : कलियुगी बेटे ने अपनी मां को सड़क पर लात-घूंसों से पीटा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?