महराजगंज : कलियुगी बेटे ने अपनी मां को सड़क पर लात-घूंसों से पीटा 

महराजगंज : कलियुगी बेटे ने अपनी मां को सड़क पर लात-घूंसों से पीटा 

# पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होने पर पुलिस हुई सक्रिय 

महराजगंज।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7
            नौतनवां थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया। युवक ने मां पर लात घूसों की बरसात करने के साथ बाल पकड़कर घसीटा। युवक अपनी मां को घर के अंदर से बाहर लेकर रोड पर आया और बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।वायरल हो रहे घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी बेटा अपनी मां के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है।
आरोपी ने सबसे पहले मां के बाल पकड़कर घर से बाहर घसीटा। इसके बाद सड़क पर गिराकर लात घूंसे बरसाने लगा। महिला अपने बेटे से छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा। इसी बीच एक व्यक्ति ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसके साथ भी विवाद शुरू कर दिया। यह पूरी घटना घर पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। मामले की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर उसके बेटे रितेश वर्मा के खिलाफ भादवि की धारा 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वीडियो में अपनी मां के साथ मारपीट करता दिख रहा आरोपी फरार हो गया है और नौतनवां पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Previous articleकानपुर : चिड़ियाघर में घूमने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत 
Next articleकौशांबी : हैवानियत ! “मम्मी… बाबा ने मेरे साथ गलत काम किया है” 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?