कोर्ट में गवाही देने आए फौजी की गोली मारकर हत्या

कोर्ट में गवाही देने आए फौजी की गोली मारकर हत्या

# रात को खाना खाकर निकला था टहलने, चचेरे भाई की हत्या में मुख्य गवाह था मृतक

सहारनपुर। 
तहलका 24×7
             छुट्‌टी पर आए फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। चार दिन पहले छुट्टी लेकर अपने घर आया था।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही।मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है।थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मुंडीखेड़ी में विक्रांत (25) पुत्र राजेंद्र का शव चकरोड़ पर मिला। मृतक सेना में जवान था और जम्मू तवी में तैनात था।
विक्रांत चार दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। परिवार के लोगों ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे विक्रांत घर से खाना खाकर निकला था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए तो चकरोड पर विक्रांत का शव पड़ा मिला। शव पर गोली के निशान थे।विक्रांत के दो गोली लगी है। एक सीने पर और एक सिर में। पूछताछ में सामने आया है कि विक्रांत के चचेरे भाई की चार साल पहले चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
विक्रांत हत्या का मुख्य गवाह था। दो दिन पहले ही कोर्ट में गवाही देने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आया था। ऐसे में पुलिस इस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। घटना की सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने मौके से कई अहम सबूत जुटाए हैं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है।
Previous articleफैक्ट्री में जहरीला पानी पीने से 118 मजदूरों की हालत बिगड़ी, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
Next articleफैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों की जान रही सांसत में
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?