फैक्ट्री में जहरीला पानी पीने से 118 मजदूरों की हालत बिगड़ी, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

फैक्ट्री में जहरीला पानी पीने से 118 मजदूरों की हालत बिगड़ी, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

सूरत। 
तहलका 24×7
              गुजरात में सूरत की एक डायमंड फैक्ट्री से बुरी खबर सामने आई है।फैक्ट्री में जहरीला पानी पीने से 118 मजदूर बीमार पड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उच्च स्तरीय जांच शुरु कर दी है।
घटना हीराबाग के पास मिलेनियम कॉम्प्लेक्स स्थित अनुब जेम्स फैक्ट्री में हुई, जहां 150 से अधिक मजदूर डायमंड प्रोसेसिंग में कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार कई मजदूरों ने फैक्ट्री में लगे वाटर कूलर से पानी पीने के बाद चक्कर आने की शिकायत की। पानी में जल्द ही दुर्गंध का पता चला और मामला फैक्ट्री मैनेजमेंट के ध्यान में लाया गया। इसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया, क्योंकि प्रभावित श्रमिकों की तबीयत बिगड़ने लगी, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
Previous articleगैर इरादतन हत्या के महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Next articleकोर्ट में गवाही देने आए फौजी की गोली मारकर हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?