खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन पुलिस उप निरीक्षकों की मौत, दो घायल

खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन पुलिस उप निरीक्षकों की मौत, दो घायल

चित्रदुर्ग, कर्नाटक।
तहलका 24×7 
              खड़े ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो जाने से पुलिस के तीन सब इंस्पेक्टरों की मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।घटना चित्रदुर्ग जिले के होसदुर्गा तालुक में हेगेरे के पास हुई।घटना में दो अन्य एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए,उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मरने वाले एसआई की पहचान मंजूनाथ,अंबरीश और सचिन के रुप में हुई।
पुलिस अधिकारी बेंगलुरु से बल्लारी जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल एसआई ईश्वर आरएसआई महंतेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के नीचे फंसी कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।घटना ऐमंगला पुलिस स्टेशन इलाके में हुई।हादसे के बाद चित्रदुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रंजीत बंडारू और ऐमंगला स्टेशन के पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच की।मामला दर्ज कर लिया गया है।
घटना के बारे में एसपी रंजीत बंडारू ने बताया कि कार में पांच लोग शादी में जा रहे थे। हादसा तब हुआ जब वे बेंगलुरु से बल्लारी जा रहे थे।कार ने पीछे से एक खड़े ट्रक को टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Previous articleकांशीराम की जयंती पर सपा का कार्यक्रम, पीडीए की एकजुटता का आह्वान
Next articleसोना तस्करी के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?