33.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने चलाया सफाई अभियान

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने चलाया सफाई अभियान

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            विकास खण्ड सिरकोनी के खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने सफाई अभियान का शुभारंभ किया। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अपने साथ लेकर साफ सफाई किया।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सभी स्कूलों, शिक्षण संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों और संसाधन केंद्र पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार जनपद के सभी खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी सफाई अभियान में बढ़कर चढ़कर भाग ले रहे हैं।
इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने कहा की हमें अपने आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सफाई अभियान के क्रम में प्लास्टिक, कचरा मुक्त कार्यालय और उसके आसपास के क्षेत्र को बनाने के उद्देश्य सफाई अभियान चलाया गया है। जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित होकर सफाई अभियान में भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर विद्या प्रकाश सिंह, अमित कुमार, नीतीश कुमार, रतन सिंह, अजय कुमार, कमलेश यादव आदि ने सफाई अभियान में भाग लेकर अपने कार्यकाल व उसके आस पास के क्षेत्रों को कचरा मुक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37212087
Total Visitors
833
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This