34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जमीनी विवाद में भाई भतीजे ने चाकू मारकर वृद्ध को उतारा मौत के घाट 

जमीनी विवाद में भाई भतीजे ने चाकू मारकर वृद्ध को उतारा मौत के घाट 

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
              फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुटौली गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में वृद्ध की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। घटना को मृतक के भाई व भतीजे ने अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त गांव के लोधी के पूरा निवासी सुरेंद्र व राजेंद्र सगे भाई थे। सुरेंद्र एयरफोर्स में नौकरी करते थे, और राजेंद्र घर पर खेतीबाड़ी करते थे। वर्तमान में सेवानिवृत्त होकर सुरेंद्र भी घर आ गए थे। इस दौरान दोनों भाइयो में भूमि बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। सोमवार की रात भी मामले को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी।
इसी रंजिश को लेकर सुरेंद्र व उसके पुत्र योगेश ने राजेंद्र (60) पर चाकू से हमला कर दिया। शोर होने पर ग्रामीण जुटे तो पिता पुत्र मौके से फरार हो गए। जब तक राजेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता, उनकी मौत हो गई। हत्यारोपी सुरेंद्र का एक पुत्र कमलेश राजेंद्र के साथ ही रहता था। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
कमलेश ने तहरीर देकर राजेंद्र की हत्या में अपने पिता सुरेंद्र व भाई योगेश को नामजद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431548
Total Visitors
425
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This