27.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

गाजीपुर : विद्युत कर्मियों की हड़ताल से मचा हाहाकार

गाजीपुर : विद्युत कर्मियों की हड़ताल से मचा हाहाकार

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7 
            बिजली कर्मचारियों के हड़ताल से आम जनमानस हलकान हैं। पिछले चौबीस घंटो से आपूर्ति ठप्प होने के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ विभागीय कर्मचारी अपने मांगो पर को लेकर हड़ताल को बढ़ाने की बात कर रहे है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की अगर इसी तरह स्थिति बनी रही तो इंसान के साथ-साथ पशुओं का भी जीवन संकट में पड़ सकता है। बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश आबादी प्रभावित हुई।
शनिवार को दिनभर ग्रामीण के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप्प होने से लोगों को पानी के लिए तरसने पड़ा।इसके साथ ही शाम होते ही अंधेरा छा गया। क्षेत्र के खानपुर, रामपुर, सौना, मठिया, अनौनी, मौधा उपकेंद्र दोपहर में पूरी तरह से ठप हो गया। चौबीस घंटे से पूरी तरह आपूर्ति ठप्प होने के कारण स्थिति बेकाबू होती जा रही है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत उपकेंद्र एवं संयंत्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थानों के पुलिसकर्मी समेत अन्य विभाग के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This