29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन 

ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन 

आजमगढ़।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
         जिले में ग्राम न्यायालय की स्थापना किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को अधिवक्ता आक्रोशित थे। उन्होंने विरोध में न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। साथ ही अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील की।कचहरी खुलते ही अधिवक्ता पूरे रोष में थे। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं की संघ के सभागर में अध्यक्ष प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। संचालन मंत्री जयप्रकाश यादव ने किया।
इस मौके पर अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय के विरोध में अपनी आवाज उठाई। परिणामस्वरूप अधिवकता न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित कर ग्रामीण न्यायालय के विरोध में नारेबाजी की। चेताया कि समय रहते सरकार अगर इस जारी अध्यादेश को वापस नहीं लेती है तो अधिवक्ता बृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसके बाद संघर्ष समिति के संयोजक राजेंद्र प्रसाद सिंह व अध्यक्ष प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। जिसमें 10 मार्च को होने वाली रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37120965
Total Visitors
697
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This