29 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

चंदौली में तेंदुए की दहशत से हलकान हैं ग्रामीण, पेड़ पर आराम फरमाता दिखा 

चंदौली में तेंदुए की दहशत से हलकान हैं ग्रामीण, पेड़ पर आराम फरमाता दिखा 

चंदौली।
तहलका 24×7 
           जिले के ओयरचंक गांव में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए हैं। रविवार सुबह बेल तो शाम में बबुल के पेड़ पर तेंदुआ आराम फरमाता दिखा। गांव में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। ग्राम प्रधान जयशंकर सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक लाठी-डंडे से उसे घेरे रखा और वन विभाग को फोन करते रहे पर कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया।
देर शाम आई आंधी से लोग तितर-बितर हुए तो तेंदुआ भी नाले में जाकर छुप गया है। गांव में इसको लेकर दहशत है। रविवार सुबह ओयरचंक गांव के कुछ ग्रामीणों की नजर बेल के पेड़ पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। इससे वे दहशत में आ गए। युवकों ने उसकी फोटो कैमरे में कैद कर ली और इसकी सूचना ग्राम प्रधान जयशंकर सिंह को दी।इसके बाद ग्रामीण ग्राम प्रधान के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। लेकिन तेंदुआ कहीं छिप गया था। सूचना पर वन दरोगा मनोज कुमार श्रीवास्तव के साथ वन विभाग की टीम व कंदवा पुलिस ओयरचंक पहुंच गई। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी खोजबीन की लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चला।
ग्रामीणों को उस क्षेत्र में जाने से मना कर टीम लौट गई। शाम में ग्रामीणों ने फिर से तेंदुए को बबूल के पेड़ पर बैठा दिखा। वन दरोगा ने बताया कि जब तक पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक पता नहीं चल पाएगा कि कौन सा जानवर है। फोटो से यह नहीं कहा जा सकता कि यह तेंदुआ है या फिर जंगली बिल्ली है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37301373
Total Visitors
672
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This