22.1 C
Delhi
Thursday, October 23, 2025

चचेरे भाई की बारात में डांस को लेकर विवाद में मारपीट, दो गिरफ्तार

चचेर भाई की बारात में डांस को लेकर विवाद में मारपीट, दो गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              चचेरे भाई की बारात में डांस को लेकर हुए विवाद में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्यवाही के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार अम्बेडकर नगर जनपद के मालीपुर थानान्तर्गत भदोही गांव निवासी रामसागर पासवान ने बीते 6 जून को अपने साथ मारपीट किए जाने की तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा व पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त कार्तिक पांडेय व सत्यम पांडेय पुत्रगण धर्मेंद्र पांडेय निवासी ताखा पूरब शिवपुर थाना को चिरैया मोड़ से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा, कांस्टेबल अमन यादव, अमरनाथ यादव, शशि चौहान, धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विजय विद्यार्थी की रिहाई पर उमड़ा हुजूम

विजय विद्यार्थी की रिहाई पर उमड़ा हुजूम # समर्थकों ने फूल मालाओं से किया स्वागत, बोले न्यायपालिका पर पूरा भरोसा खेतासराय,...

More Articles Like This