पुलिस ने पांच लोगों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार

पुलिस ने पांच लोगों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर।
विजय यादव
तहलका 24×7.                                                             पुलिस ने बुधवार को आपसी विवाद के दौरान शांतिभंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार बीबीगंज क्षेत्र में मोबाइल पर बातचीत को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामला बढ़ने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल मिश्र पुत्र जयप्रकाश मिश्र निवासी सोदमापुर थाना पवई आजमगढ़, शुभम पाण्डेय पुत्र विश्वनाथ पाण्डेय निवासी भटचकिया थाना पवई आजमगढ़, आदर्श यादव पुत्र नरसिंह यादव निवासी सुल्तानपुर थाना पवई आजमगढ़, अर्पित गौड़ पुत्र अरुण कुमार व अरुण कुमार गौड़ पुत्र रामचन्द्र गौड़ निवासी अरगूपुर कला थाना शाहगंज हैं।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह, उप निरीक्षक नागेश्वर शुक्ला मय पुलिस बल शामिल रहे।

Previous articleछठ पूजा स्थल पर सफाई व पानी न होने से आक्रोश
Next articleचचेरे भाई की बारात में डांस को लेकर विवाद में मारपीट, दो गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?