महिलाओं से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार

महिलाओं से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर अंकुश लगाने के क्रम में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने चूड़ी मेले के दौरान महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी कर रहे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक केके सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात 9:30 बजे कस्बे के चूड़ी मोहल्ला स्थित मेले से आरोपी जैनुलहक पुत्र शमसुल हक निवासी कच्ची बाग, थाना जैतपुर जनपद वाराणसी को पकड़ा। आरोपी महिलाओं पर छींटाकशी और अश्लील टिप्पणियां कर रहा था। आरोपी पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleलापता युवक मिला, परिजनों ने ली राहत की सांस
Next articleमिशन शक्ति अभियान: यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?