40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

चारों भाइयों का मिलन देखने के लिए सजल हुए नयन 

चारों भाइयों का मिलन देखने के लिए सजल हुए नयन 

# जगह-जगह छतों से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
           नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप हर्षोल्लास के साथ देर रात्रि तक मनाया गया। चौदह वर्ष बाद अयोध्या वापस लौटने पर चारों भाइयों का मिलन देखने के लिए लोग बेताब दिखे, वहीं श्रद्धालुओं की आँखें सजल हो गई। चारों भाइयों के जयकारे के साथ उनपर पुष्प वर्षा होने लगी।
नगर के गोलाबाज़ार स्थित रामलीला मैदान से अर्द्ध रात्रि आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जो समूचे नगर में भ्रमण कर प्रारम्भ स्थान पर आकर सुबह सम्पन्न हो गई। यहां पहले से भगवान श्रीराम की राह देख रहे भरत और शत्रुघ्न मौजूद रहे। श्रीराम का पुष्पक विमान रूपी रथ पहुंचते ही भरत और शत्रुघ्न भगवान श्रीराम से मिलने के लिए नंगे पांव दौड़ पड़े। चारों भाइयों के मिलते ही हर तरफ से पुष्प वर्षा होने लगी। जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। भरत मिलाप भ्रमण में दौरान जगह-जगह महिलाएं छत से पुष्पवर्षा कर स्वागत और आरती उतार रही थीं।
भरत मिलाप में क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आई लाग शोभा बढ़ा रही थी। जो लोगों के आकर्षक का केंद्र बनी रही। इसके आगे दुर्गेश्वरी अखाड़ा के फनकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। यहां लाग बनाने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अज्जू सेठ, सुरेशचंद्र अवस्थी, गोरखनाथ प्रजापति, गुल्लू यादव, आनंद जायसवाल, पतंजलि मौर्या, रोहित यादव, गोलू यादव समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में रामलीला समिति की अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन रवि बरनवाल ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37408724
Total Visitors
427
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This