छात्राओं ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली 

छात्राओं ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली 

# एनएसएस के कार्यक्रम में समाज को दिया नशा त्यागने का संदेश

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित तृतीय एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली।कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. संजय वर्मा के निर्देशन व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शिवाजी सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।रैली महाविद्यालय परिसर से शुरु होकर तहसील,रामलीला मैदान,खुटहन रोड और योगी तिराहा होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान छात्राओं ने“नशा छोड़ो,जीवन जोड़ो”और “स्वस्थ समाज का निर्माण करें” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।प्राचार्य प्रो. संजय वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति,परिवार और समाज के लिए घातक है। युवा पीढ़ी यदि इससे दूर रहेगी तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे खुद जागरुक बनें और समाज में भी जागरूकता फैलाएं।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है,जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।एनएसएस के माध्यम से छात्राओं में सेवा भावना,अनुशासन और सामाजिक चेतना का विकास हो रहा है।इस मौके पर प्रो. आनंद सिंह, प्रो. अखिलेश कुमार,प्रो. एमपी सिंह,रमेश चंद्र,प्रो. सर्वजीत सिंह,प्रो. अमृता बरनवाल, प्रो. अजय शुक्ला,कार्यालय अधीक्षक राजबहादुर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
Previous articleपढ़ा लिखा बबुआ कलमिया में जान बा… प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Next articleमहिला से मारपीट, दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित 5 पर मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?