महिला से मारपीट, दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित 5 पर मुकदमा दर्ज

महिला से मारपीट,दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित 5 पर मुकदमा दर्ज

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
                फूलपुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार असिला फूलपुर निवासी रुखसार खान पत्नी रईस खान ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि थाना रामपुर गांव निवासी ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते रहे और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में सास छ्क्को,पति रईस खान, ननद मुस्कान,रजिया,सोफिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
Previous articleछात्राओं ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली 
Next articleपारिवारिक कलह में मां ने डेढ़ साल के बेटे का गला दबाया, पुलिस की सक्रियता से बची जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?