31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

# काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला नेता का जनसम्पर्क

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
            जिला पंचायत अध्यक्ष से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी बनी श्रीकला धनंजय सिंह को उनके जनसंपर्क के दौरान भारी समर्थन मिल रहा है। पगडंडियों के रास्ते गांव में पहुंचने पर महिला, पुरुष, बुजुर्ग, नवजवान जाति धर्म के बंधन को तोड़कर समर्थन के साथ जनसंपर्क अभियान को काफिले में बदल रहे हैं। हर कोई उनके लिए नारे लगाता दिख रहा है।
प्रत्याशी के रूप में 18 अप्रेल को श्रीकला को बसपा से टिकट की घोषणा होने के बाद 19 अप्रैल को वह पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पर पहुंचीं। जहां उम्मीदवार के स्वागत के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसके पश्चात वो मीडिया से रूबरू हुईं।
श्रीकला इसके बाद लगातार दो विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों गांवों, मोहल्लों, कस्बों में पहुंचकर लोगों से मिलकर समर्थन जुटा रही हैं।उनकी मौजूदगी अपने बीच में पाकर युवा मतदाता खासे उत्साहित हो रहे हैं।श्रीकला धनंजय सिंह समर्थन के साथ युवाओं से शिक्षा के विषय में सवाल करके उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक भी करती देखी जा रही हैं।
वहीं महिला पुरुष क्षेत्र में धनंजय सिंह के प्रतिनिधि रहने के दौरान और खुद श्रीकला को जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का बखान लोग खुद करते दिख रहे हैं। लोगों का उत्साह देखकर इनके साथ चलने वाले भी गदगद हो रहे हैं। लोगों के बीच जमकर चर्चा है कि श्रीकला धनंजय लोगों के बीच एक ऐसी नेता हैं जो सभी के सुख दुःख में बराबर खड़ी रहने वाली महिला हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37216510
Total Visitors
1081
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This