जौनपुर : अपहरण और धोखेबाजी में चार पर केस दर्ज

जौनपुर : अपहरण और धोखेबाजी में चार पर केस दर्ज

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
              न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने भरौली गांव निवासी पति पत्नी व दो पुत्रों पर युवती के अपहरण करने और धोखेबाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।उक्त गांव निवासी लाल बहादुर पुत्र राम पलट ने न्यायालय में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री 17 मई की सुबह 11 बजे लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब नहीं मिली तो वह कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराया।
लड़की के न मिलने पर वह उसकी तलाश में लगा रहा। जिसमें गांव के ही बुधनी, चंद्रशेखर उर्फ गुड्डू व सुरेश से जानकारी मिली कि उसकी पुत्री को गांव के ही अजय, विजय पुत्रगण बच्चूलाल ने अपहरण किया है। जिसमें उसके पिता बच्चूलाल और माँ रनियां भी शामिल हैं। प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने कहा कि उसकी बेटी का अपहरण कर आरोपी उसके साथ दुराचार कर रहे हैं। उसकी हत्या करने की भी आशंका जतायी। थाने से न्याय न मिलने पर पीड़ित न्यायालय की शरण में पहुंचा। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अजय, विजय, बच्चूलाल और रनियां देवी पर धोखेबाजी और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : कायाकल्प योजना की टीम ने अस्पताल का किया निरीक्षण
Next articleजौनपुर : मनाई गई महाराजा बिजली पासी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई की जयंती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?