जौनपुर : अपहरण के 34वें दिन पुलिस ने बरामद किया खोपड़ी एंव अस्थियां

जौनपुर : अपहरण के 34वें दिन पुलिस ने बरामद किया खोपड़ी एंव अस्थियां

# व्याज के तगादे से तंग आकर अभियुक्तों ने की थी हत्या, पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 

बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालापुर ग्राम निवासी रविंद्रनाथ पाठक के अपहरण का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार की शाम को कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर रविंद्रनाथ पाठक की खोपड़ी व शरीर के हिस्से को मध्य प्रदेश रीवा से बरामद किया गया।थानाध्यक्ष बरसठी अनिल कुमार मौर्या व स्वाट प्रभारी आदेश कुमार त्यागी, प्रभारी सर्विलांस टीम रामजनम यादव ने बृहस्पतिवार की रात दो लोगों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
आरोपी बरसठी थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी अनिल कुमार मौर्या उर्फ पर्वत, मीरगंज थाना के भोगीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार यादव से पूछताछ की गई तो पता चला कि रविंद्र पाठक से उन्होंने डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। ब्याज के लिए वे बार-बार तगादा करते थे। इससे तंग आकर वह घुमाने के बहाने लेकर गए। उनको कार से मध्य प्रदेश के रीवा ले गए। लोहे के राड से उनके सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। मनगवा की खाईं में उनका शव फेंक दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रविंद्रनाथ पाठक की खोपड़ी, शरीर के हिस्से व कपड़े बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Previous articleजौनपुर : आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह बरी 
Next articleजौनपुर : प्रोजेक्ट पाने वाले शिक्षकों को कुलपति ने किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?