27.8 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह बरी 

जौनपुर : आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह बरी 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय श्वेता चंद्रा ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दोषमुक्त कर दिया। धनंजय ने सफाई में कहा था कि उन्हें रंजिशवश शासन के इशारे पर फंसाया गया है। वह घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे।
उड़नदस्ता के मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार मौर्य विधानसभा मल्हनी ने सिकरारा शेरवां मार्ग एवं सिकरारा गुदरीगंज मार्ग पर 34 स्थानों पर 28 फरवरी 2022 को जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी धनंजय सिंह विधानसभा मल्हनी का पोस्टर एवं बैनर बिना निर्वाचन अधिकारी के अनुमति के लगा पाया गया था। आरोप था कि वह निर्वाचन प्रक्रिया में धारा 127 ए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन था। मजिस्ट्रेट ने सिकरारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस ने कोर्ट में केस डायरी दाखिल की। इसी मामले में धनंजय सिंह को बरी किया गया है। बचाव पक्ष से मुकदमे की पैरवी उमेश शुक्ला व राहुल तिवारी ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37128285
Total Visitors
631
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This