31.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

जौनपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ललई की रणनीति बैठकें शुरू

जौनपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ललई की रणनीति बैठकें शुरू

# गांव-गिरांव के रूठे लोगों को मनाने का सिलसिला जारी…

सुईथाकलां।
मो. आसिफ
तहलका 24×7
                   आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सियासी जमीन मजबूत करने में इस समय पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री व शाहगंज के वर्तमान विधायक शैलेंद्र यादव ललई लगातार हर बूथ व सेक्टर स्तर पर रणनीति बैठक आयोजित कर रहे हैं। बैठकों में पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। गांव- गिरांव के रूठे लोगों को मनाने के लिए हर सम्भव रणनीति अपनाई जा रही है जिससे विधानसभा चुनाव 2022 में मजबूती मिल सके।

इसी कड़ी में उन्होंने अरसिया, गैरवाह तथा जमदरा आदि ग्राम पंचायतों में उपस्थित सैकड़ों व्यक्तियों सहित कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं बूथ प्रभारियों तथा सेक्टर प्रभारियों को पार्टी के प्रचार प्रसार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने किया। मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन यादव, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रमाजीत बिंद, पूर्व प्रधान अच्छे लाल यादव, प्रवेश सिंह पूर्व प्रधान, मनोज यादव प्रधान, बंसराज यादव, समारू यादव, डॉ प्रकाश बंगाली, रामफेर विश्वकर्मा, साहब लाल गुप्ता, रमापति वर्मा, रंजीत गौतम, राम लोचन यादव सेक्टर प्रभारी व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37298547
Total Visitors
950
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This