30.1 C
Delhi
Tuesday, September 16, 2025

जौनपुर : आशनाई में प्रेमी की हत्या के मामले में प्रेमिका की मां समेत दो भाई गिरफ्तार 

जौनपुर : आशनाई में प्रेमी की हत्या के मामले में प्रेमिका की मां समेत दो भाई गिरफ्तार 

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
                     क्षेत्र के लतीफपुर गांव में प्रेमी युवक को पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमिका के दो भाई और उसकी मां है।
शनिवार की रात में लतीफपुर गांव में धनबली (22) की आशनाई के चक्कर में मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रविवार को मृतक के चचेरे भाई सरदार बिंद की तहरीर पर प्रेमिका के दो भाइयों व मां के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह अब्बोपुर बाजार से पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
लतीफपुर के धनबाली का फरीदपुर की युवती से प्रेम संबंध था। शनिवार की रात प्रेमी युवती ने मिलने के लिए उसके गांव गया था। जिस समय मिल रहा था उसी समय इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हो गई। ऐसे में नाराज परिजन मौके पर पहुंचे और धनबली की पिटाई करनी शुरू दी। लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी उसकी बेतरह पिटाई की। गंभीर हालत में धनबली को सीएचसी शाहगंज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने युवती के दो भाईयों व उसकी मां के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच # पटखौली गांव में सत्ता...

More Articles Like This