जौनपुर : चोरों ने प्राथमिक विद्यालय से सिलेंडर समेत खाद्य सामग्री किया पार

जौनपुर : चोरों ने प्राथमिक विद्यालय से सिलेंडर समेत खाद्य सामग्री किया पार

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               स्थानीय कोतवाली के छितौना प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने रसोई घर का ताला तोड़कर रखा सामान लेकर चंपत हो गये घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई।

गौरतलब हो कि रोज की भांति विद्यालय बंद कर अध्यापक घर चले गये सुबह जब विद्यालय का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया गया तो रसोइया द्वारा सूचना मिली की रसोई घर में चोरी हुई है।चोरी का अंदेशा होते ही पूरा स्टॉप रसोई घर में जाकर देखा तो रसोई घर में रखा कुछ खाद्य सामग्री के साथ गैस सिलेंडर गायब दिखा। जिसकी कुल अनुमानित लागत पांच हजार बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
Previous articleजौनपुर : ग्राम प्रधान और उसके बेटे ने पिस्टल दिखाकर दुकानदार को पीटा
Next articleजौनपुर : कार्यकर्ताओं के न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट तक भी जायेंगे- तूफानी सरोज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?