23.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

जौनपुर : चौकियां धाम की अलौकिकता महान है- विपुल राय

जौनपुर : चौकियां धाम की अलौकिकता महान है- विपुल राय

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
              वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले आज शीतला चौकियां धाम में भोजपुरी फिल्म दिशा एक प्रेमकथा की शूटिंग सुबह से दोपहर तक चल रही थी फिल्म के प्रड्यूसर ने कहा कि आज चौकियां धाम मानों मुंबई की फिल्म सिटी हो गई है इतना सुन वहां के दुकानदारों ने खूब तालियां बजाई।
फिल्म के सभी यूनिट का स्वागत किया गया। इस फिल्म में कलर्स चैनल पर आ रहे धारावाहिक नमक इश्क का आदित्य ओझा, स्वीटी राव, पूजा तिवारी और कॉमेडी किंग 200 फिल्मों से ज्यादा काम कर चुके रोहित सिंह मटरू, जितेंद्र झा पर फिल्माए जा रहे मेले का सीन देखने के लिए घर घर से लोग निकलकर शूटिंग देख रहे थे। प्रोड्यूसर विपुल राय ने कहा कि शीतला माता हमारी कुलदेवी हैं यहां से मेरी शुरुआत हुई है और मैं इसको कैसे भूल सकता हूं और काफी लोगों ने मदद किया। सारे सीन को मुंबई से आए कैमरामैन जितेंद्र विर्क और बड़े ही बारिकी से प्रोडक्शन को देख रहे सुशील यादव, तोषू सिंह, वंदे मातरम पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म के डायरेक्टर रजनीश चौधरी हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक 

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक  पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This