जौनपुर : चौदह फुट का अजगर देख भयभीत हुए ग्रामीण 

जौनपुर : चौदह फुट का अजगर देख भयभीत हुए ग्रामीण 

खुटहन। 
राजेश कुमार 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर गुलरा गांव के गोमती नदी तट पर उगे घास फूस के बीच रविवार को एक चौदह फुट लंबे अजगर को देख ग्रामीण सहम गये। मौके पर लाठी डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों को देख अजगर नदी में कूद गया।
उक्त गांव के कुछ बच्चे नदी के किनारे बकरी चरा रहे थे। तभी उन्हें घास फूस व सरपत के झुरमुट से सरसराहट की आवाज के साथ हलचल दिखाई दी। जब पास जाकर देखे तो एक विशाल अजगर दिखा। उनके शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। शोरगुल सुन अजगर नदी की धारा में कूद गया।
Previous articleजौनपुर : सुब्रमण्यम भारती की जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित 
Next articleजौनपुर : अज्ञात कारणों से लगी आग में छह रिहायशी छप्पर जला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?