जौनपुर : सुब्रमण्यम भारती की जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की कड़ी में शासन के निर्देश पर रविवार को महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयन्ती पर भारतीय भाषा उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।क्षेत्र के शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहांगीर पट्टी में एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने भाषा व राष्ट्र के उत्थान में महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती के योगदान को साझा किया।

उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों से महाकवि के आदर्शो को अपनाने पर बल दिया। कक्षा आठ की छात्रा ममता ने अपने राष्ट्रवादी काव्य पाठ के माध्यम से लोगों को भाव विभोर कर दिया। संचालन शिक्षक राजेश चौबे ने किया। इस दौरान रामसजीवन मौर्य समेत विद्यालय के छात्र व अभिभावक मौजूद रहे।
















