जौनपुर : जमीनी विवाद के खूनी संघर्ष में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर : जमीनी विवाद के खूनी संघर्ष में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

# सप्ताह पूर्व जमीनी विवाद को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र अंतर्गत राम सहाय पट्टी गांव में एक सप्ताह पूर्व जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में गम्भीर रूप से घायल पाँच लोगों में से एक युवती की मंगलवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। सूचना पर सिकरारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार उक्त गाँव मे गत 22 जून को राम दवर व उनके पड़ोसी बच्चे लाल में जमीन के पुराने विवाद में हुए खूनी संघर्ष में लाठी डंडे, बल्लम, गड़ासा, ईट पत्थर जम कर चले थे जिसमें दोनों तरफ से दस लोग घायल हो गए थे। उनमें से गम्भीर रूप से घायल राम चंद्र की अविवाहित पुत्री माला देवी (26) सहित पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। दो दिन पूर्व माला की स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए थे जहां मंगलवार को दिन में 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर गाँव पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त घटना में 6 लोगों पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। माला की मौत के बाद पुरानी धाराओं में बदलाव किया जाएगा।
Previous articleजौनपुर : बैंक जाने के लिए निकली दो सगी बहनें हुई लापता
Next articleडीसीएम बाईक सवार को टक्कर मारते हुए पलटी, दम्पत्ति घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?