जौनपुर : बैंक जाने के लिए निकली दो सगी बहनें हुई लापता

जौनपुर : बैंक जाने के लिए निकली दो सगी बहनें हुई लापता

# किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन हलकान

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनें सोमवार को बैंक जाने के लिए दोपहर बाद घर से निकली थी लेकिन मंगलवार शाम तक भी घर वापस न आने पर परिजन किसी अनहोनो की आशंका से परेशान हो उठे और थाने पहुँच कर लिखित सूचना दिए।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव के एक परिवार की 14 व 16 साल उम्र की दो सगी बहनें जब बैंक जाने के दूसरे दिन भी घर नहीं लौटीं तो उसके पिता ने स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी दो बेटियां सोमवार को बैक जाने लिए घर से गईं थीं। शाम तक वापस नहीं आईं तो चिंता बढ़ने लगी। बैंक व बाजार के अलावा सगे सम्बन्धियों के यहाँ पता किया गया लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। उनका मोबाइल भी बन्द मिल रहा है। उक्त सन्दर्भ में थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि प्रकरण की सूचना मिली है पुलिस टीम द्वारा छान बीन की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : पहली बारिश ने खोली मड़ियाहूं नगर पंचायत की पोल
Next articleजौनपुर : जमीनी विवाद के खूनी संघर्ष में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?