37.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

जौनपुर : जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना ही सबसे पुनीत कार्य- अमित मिश्रा

जौनपुर : जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना ही सबसे पुनीत कार्य- अमित मिश्रा

# जेसीआई शाहगंज सिटी ने 400 जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7
              नगर में सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी का निशुल्क कंबल वितरण समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। संस्था द्वारा नगर और आस-पास के क्षेत्र के 400 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर सोंधी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी मौजूद थे।
अध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने बताया कि जेसीआई शाहगंज सिटी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर टोकन के माध्यम से कंबल वितरित करती है। शुक्रवार को नगर के कलेक्टरगंज में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विजय सिंह विद्यार्थी ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए संस्था का यह प्रयास अनुकरणीय है। विशिष्ट अतिथि और प्रिज्म सीमेंट के एरिया हेड अमित मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना सबसे पुण्य का कार्य है। विशिष्ट अतिथि संतोष अग्रहरि ने संस्था के प्रयास की सराहना की। संचालन पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक अनूप सेठ ने किया।
कार्यक्रम में प्रिज्म सीमेंट से अमित पाण्डेय, शिवांश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार मिश्रा, प्रेम नारायण जायसवाल, लालचंद यादव, दिनेश चंद्र गांधी, रूपेश जायसवाल, मनोज पांडेय, संजय गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, दीपक जायसवाल, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, सचिन वर्मा, देवी प्रसाद चौरसिया, आशीष प्रीतम, कार्तिक अग्रहरि, धीरज जायसवाल, विकास अग्रहरि, अश्विनी अग्रहरि, वीरेंद्र जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, उज्ज्वल सेठ, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37448473
Total Visitors
541
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This