जौनपुर : ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

जौनपुर : ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के ग्राम कुसरना स्थित जौनपुर- गाजीपुर रेल राजमार्ग पर शनिवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे अज्ञात युवक की ट्रेन के चपेट में आ जाने मौत हो गयी।
गौरतलब है कि कुसरना कृपाने गाँव के पास सुभाष यादव के घर के पास गुजरने वाली रेलवे लाईन पर गाजीपुर से जौनपुर जा रही मालगाड़ी के चपेट में गुलाबी रंग की टीशर्ट और आर्मी वर्दी के रंग की पैंट पहने लगभग 26 वर्ष का युवक आ गया। ट्रैक पर लाश देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर अपने हमराहियों के साथ पहुँचे प्रभारी निरीक्षक ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वही काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सका।
Previous articleमुरादाबाद : लापरवाही… अधूरे छपे राष्ट्र-गान की किताबें हो गई वितरित
Next articleजौनपुर : संविधान दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?