19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

जौनपुर : नव निर्वाचित विधायक ने समर्थकों संग खेली होली

जौनपुर : नव निर्वाचित विधायक ने समर्थकों संग खेली होली

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                नव निर्वाचित विधायक रमेश सिंह ने शुक्रवार को होली का त्योहार अपने समर्थकों संग   मनाया। इस मौके पर समर्थकों ने होली और विधानसभा चुनाव में जीत, दोनों का आनंद लिया। कस्बे के जेसीज चौक पर सैकड़ों समर्थकों ने विधायक को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जनता ने जो भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतरेंगे और उन्होंने बाईपास का काम सात आठ महीने में शुरू हो जाएगा।
बताते चलें कि विधायक रमेश सिंह को हफ्ते भर पहले ही विधानसभा चुनाव में शाहगंज विधानसभा सीट से जीत मिली है। जीत के बाद से ही वो लखनऊ और दिल्ली में थे। होली के त्योहार में घर वापस आने पर वह होली की संध्या पर कस्बे के जेसीज चौक पर आयोजित मिलन समारोह में पहुंचे। यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समर्थकों ने विधायक को अबीर गुलाल लगाया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी हुई।

कार्यक्रम में प्रदीप जायसवाल, रूपेश जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, महेंद्र वर्मा, धीरज पाटिल, उज्ज्वल सेठ, अक्षत अग्रहरि, दीपक सिंह, कृष्णकांत सोनी, मुस्तकीम अहमद, ओम चौरसिया, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This