लखनऊ : ओमप्रकाश राजभर फिर पकड़ सकते हैं भाजपा का साथ, अमित शाह से हुई मुलाकात
# यूपी में बड़ा सियासी उलटफेर, सपा गठबंधन को लगेगा जोर का झटका
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर के फिर से भाजपा गठबंधन में शामिल होने की सुगबुगाहट है। ओपी राजभर ने अमित शाह से मुलाकात की है जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा बन सकती है। इस मुलाकात में यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे। संभावना यह भी है कि राजभर की पार्टी को योगी आदित्यनाथ की सरकार में शामिल किया जा सकता है। इन सारी कवायदों को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।



















