जौनपुर : निकाय चुनाव के मद्देनजर सपा की रणनीति बैठक सम्पन्न 

जौनपुर : निकाय चुनाव के मद्देनजर सपा की रणनीति बैठक सम्पन्न 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाहउपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक को संम्बोधित करते हुए श्री पाल ने कहा आने वाले निकाय चुनाव का आरक्षण जल्द आने वाला है और वार्ड का आरक्षण आ गया है जो भी समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता निकाय चुनाव लड़ना चाह रहें है वो अपना आवेदन फार्म जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जमा कर दें।जिससे सभी आवेदकों का आवेदन जिला संचालन समिति के सामने प्रस्तुत कर प्रत्याशियों के चयन पर विचार किया जा सके।
यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है इसलिए सबसे पहले आप लोग अपना वोटर लिस्ट चेक कर ले और अभी भी बचें हुए नामों को जोड़ने का काम करें। वहीं वोटर लिस्ट को आखिरी वक्त तक निगरानी करते रहे क्योंकि भाजपा का सबसे मजबूत ऐजेन्डा यही है कि अधिक से अधिक मेन मौके पर समाजवादी विचारधारा के वोटों को कटवाना रहता है। पिछले विधानसभा चुनाव में आप सभी भली भांति जानते है इसलिए इस नारे के साथ सब लोग लग जाईये कि अपने वोटों का करो बचाव भ्रष्टाचार से पावों निजात। बैठक में मुख्य रूप से प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, पूनम मौर्या, रुक्सार अहमद, अनवारुल गुड्डू, गजराज यादव, रियाज आलम, आरिफ हबीब, कमालुद्दीन अंसारी, डॉ शरफराज, कमाल हासमी, गप्पू मौर्या, शेखू खाँ, भानु प्रताप मौर्या, सुभाष पाल, सोनी यादव, आसिफ शाह, अमजद अली आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
Previous articleचलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, यात्रियों की सांसे थमी
Next articleजौनपुर : डीएम ने लगाई कानूनगो को फटकार, दिए जांच के निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?