30.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान 

जौनपुर : निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान 

मुफ़्तीगंज।
पंकज राय 
तहलका 24×7 
             नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली थाना पुलिस तत्पर है। सीओ गौरव शर्मा के दिशा निर्देशन और कोतवाल आदेश त्यागी के नेतृत्व में इसके लिए प्रत्येक दिन कहीं न कहीं चेकिंग या फिर पैदल गश्त की जा रही है।इसी क्रम में शनिवार को मुफ़्तीगंज पुलिस चौकी प्रभारी चंदन राय ने क्षेत्र के खड़हर डगरा मोड़ पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
चार पहिया वाहनों की डिक्की चेक करने के साथ साथ और काली फ़िल्म उतरवाया। इसके अलावा दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी और तेज रफ्तार चलने वालों को रोककर फटकार लगाया तथा नियमानुसार चलने की सलाह दी। इस दौरान उप निरीक्षक प्रेम शंकर श्रीवास्तव, चौकी के हेड कांस्टेबल फूल कुमार द्विवेदी, सुनील पाल, सहित कांस्टेबल नीरज कुमार, निक्कू चौधरी आदि समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37395903
Total Visitors
337
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This