19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

जौनपुर : पुत्री के 7वें जन्मदिन पर 70 गरीब, विधवा महिलाओं को वितरित किया साड़ी एंव मिष्ठान

जौनपुर : पुत्री के 7वें जन्मदिन पर 70 गरीब, विधवा महिलाओं को वितरित किया साड़ी एंव मिष्ठान

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के डुबावा गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्वांचल शिक्षा निकेतन शाहगंज के प्रबंधक वेद प्रकाश यादव पिछले 7 वर्षों से अपनी एकलौती संतान खुशी यादव के जन्मदिवस पर गांव की विधवा, गरीब एवं बेसहारा औरतों को साड़ी और मिष्ठान का वितरित कर जन्मदिन की खुशियां मनाते हैं इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए उन्होंने खुशी के सातवें जन्म दिवस पर भी गांव की लगभग 70 विधवा, गरीब एवं बेसहारा महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान का वितरण किया।

साड़ी और मिष्ठान पा कर गरीब, बेसहारा महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखी और सभी ने खुशी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ईश्वर हम सब की उम्र भी खुशी को लग जाए। हम सबकी यही कामना है कि खुशी बड़ी हो कर अपने माँ बाप का रोशन करे और हम गरीब बेसहारा लोगों की इसी तरह मदद करती रहे। वहीं पूर्व प्रधान वेद प्रकाश यादव के चेहरे की खुशी भी छिपी न रह सकी उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को भरोसा दिलाया कि आप लोगो के आशीर्वाद से मैं इसी तरह आपकी सेवा करता रहूंगा। गौरतलब है कि शादी के कई वर्षों बाद काफी जप-तप पूजा-पाठ के पश्चात पूर्व प्रधान वेद प्रकाश यादव के घर खुशी का जन्म हुआ तब जाकर उन्हें खुशी के रूप में एक संतान प्राप्त हुई तब से खुशी के जन्मदिन पर मानव सेवा कर जन्मदिवस मनाने की परंपरा शुरू की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This