जौनपुर : पाॅचवे दिन जारी रहा स्वास्थ्यकर्मियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियम विरूद्ध किए गये स्थानांतरण के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर पाॅचवे दिन स्वास्थ्य विभाग की जनपद शाखा ने 2 घंटें का कार्य बहिष्कार किया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट के अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के अनियमित स्थानांतरण एवं सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। वहीं विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भी कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अपना जा रहा हैं जिस कारण कर्मचारी और भी आंदोलित हो रहें हैं।

















