17.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

जौनपुर : पुत्र के मौत की सूचना सुनते ही पिता की सदमे से हुई मौत

जौनपुर : पुत्र के मौत की सूचना सुनते ही पिता की सदमे से हुई मौत

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव में शनिवार को पुत्र के मरने की खबर सुन सदमे से पिता की भी मौत हो गई। अहमदाबाद से पुत्र का शव आते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पिता और पुत्र के शव को एक साथ गांव के ही गोमती नदी किनारे सड़ेरी घाट पर एक साथ दाह संस्कार किया।

सड़ेरी गांव निवासी मथुरी निषाद (75) का पुत्र बृजराज निषाद (40) को ब्रेन ट्यूमर था। बृजराज निषाद का उपचार अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान बीते शुक्रवार को बृजराज निषाद का निधन हो गया। एंबुलेंस से शव को घर लाया जा रहा था। शाम को घर में रोने-पीटने की आवाज सुन किसी ने पुत्र बृजराज की मौत की खबर उनके पिता मथुरी निषाद को बता दी। पुत्र की असमय मौत की खबर सुनने के बाद पिता मथुरी की भी सदमे से मौत हो गई। परिजनों में चीख पुकार के बीच पुत्र का शव घर पहुंचा, जहां गांव में ही गोमती नदी किनारे एक ही चिता पर दोनों के शव का दाह संस्कार किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक 

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक  पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This