जौनपुर : एमएलसी पद के लिए प्रिंशु समेत दो लोगों ने लिया पर्चा, सोमवार को करेंगे नामांकन

जौनपुर : एमएलसी पद के लिए प्रिंशु समेत दो लोगों ने लिया पर्चा, सोमवार को करेंगे नामांकन

जौनपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                एमलसी पद के लिए दूसरे दिन भी एक भी नामांकन नहीं हुआ। हालांकि नामांकन करने के लिए दो प्रत्याशियों के नाम से प्रपत्र खरीदे गए। इसमें एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु और उषा सिंह ने एमएलसी चुनाव के लिए एक-एक सेट में पर्चा खरीदा है। बृजेश सिंह प्रिंशु का पर्चा लेने नितेश सिंह, सन्तोष गुप्ता, निखिल सिंह आये थे।

वहीं उषा सिंह स्वयं अपना पर्चा लेने पहुंची थीं। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने बताया कि सोमवार को पर्चा दाखिल करेंगे। वहीं, मड़ियाहूं निवासी उषा सिंह ने भी पर्चा लिया है। उन्होंने शोषित संदेश पार्टी के समर्थन की बात कही है। एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन 4 फरवरी से 11 फरवरी तक होगा। उम्मीदवार जिलाधिकारी कोर्ट से अपना पर्चा ले सकते हैं। नामांकन के मद्देनजर कचहरी परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात की गई है। कचहरी आने वाले रूट को भी डाइवर्ट किया गया है। जगह जगह पर बैरिकेडिंग करके मार्ग परिवर्तित किया गया है।
Previous articleआजमगढ़ : विडम्बना ! कभी करते थे आचमन अब स्पर्श करने का भी नहीं होता मन
Next articleजौनपुर : पुत्र के मौत की सूचना सुनते ही पिता की सदमे से हुई मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?