35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : ‌पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

जौनपुर : ‌पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7 
          यजिला मुख्यालय मार्ग के पोटरियां मोड़ पर मंगलवार की रात खुटहन व खेतासराय पुलिस की संयुक्त टीम ने दावा किया है कि मुठभेड़ के दौरान एक अन्तर्जनपदीय गो तस्कर को तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बचाव के लिए पुलिस द्वारा चलाई गई गोली तस्कर के पैर में लग गयी। उसे पुलिस की निगरानी में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात उक्त मोड़ के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रहा था। तभी वहां खेतासराय थाना प्रभारी चंदन राय भी हमराहियों संग पहुंच गए। मोड़ के पास बाइक से खुटहन की तरफ बाइक से आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उन पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस ने भी बचाव में हवाई फायरिंग कर दिया। गोली तस्कर के दोनों पैरों में लग जाने से वह जमीन पर गिर गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गुड्डू उर्फ मोहम्मद आजम बताया। उसने खुद को पटैला गांव निवासी बताया। उसके खिलाफ जिले के अलावा प्रतापगढ़ में भी पशुक्रूरता व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। उसे उपचार हेतु चिकित्सालय भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396802
Total Visitors
404
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This