जौनपुर : बड़े महानगरों की तर्ज पर टोटल हिप रिप्लेसमेंट जैसी बड़ी सर्जरी अब शाहगंज में सम्भव

जौनपुर : बड़े महानगरों की तर्ज पर टोटल हिप रिप्लेसमेंट जैसी बड़ी सर्जरी अब शाहगंज में सम्भव

# आरके हॉस्पिटल पर आयुष्मान कार्ड के दो धारकों का हुआ सफल आपरेशन, परिजनों ने जताया आभार 

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                   नगर के पुरानी बाजार स्थित आरके हॉस्पिटल में अब टोटल हिप रिप्लेसमेंट जैसी बड़ी सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। सितम्बर माह में कुल 6 लोगों का सफल आपरेशन कराया जिसमें 4 लाभार्थियों का आयुष्मान योजना के तहत टोटल हिप रिप्लेसमेंट किया गया। जबकि दो मरीजों ने पूरी फीस अदा कर सफल इलाज कराया। स्थानीय स्तर पर इस सुविधा की शुरुआत ने चिकित्सा क्षेत्र में नगर की आत्मनिर्भरता में वृद्धि की है और अब लोगों को बाहर बड़े शहरों में भटकने की जरूरत नहीं है।
अस्थि रोग विशेषज्ञ और आरके हॉस्पिटल के संचालक डॉ जेपी दुबे ने बताया कि टोटल हिप रिप्लेसमेंट एक बड़ा ऑपरेशन है, जिस पर एक लाख रुपए से लेकर साढ़े तीन- चार लाख रुपए तक का खर्च आता है। पहले यह सुविधा शाहगंज में उपलब्ध नहीं थी और टोटल हिप रिप्लेसमेंट के लिए लोगों को महानगरों में जाकर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ती थी। डॉ दुबे ने बताया कि सितम्बर महीने में कुल 6 ऑपरेशन किए गए जिनमें 4 प्रधानमंत्री जन आरोग्य (आयुष्मान) योजना के तहत दो अन्य मरीजों ने भुगतान करके यह आपरेशान कराया है।
डॉ जेपी दुबे ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत उनके अस्पताल में अब रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन भी किए जायेंगे और इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। उनके अस्पताल द्वारा गांव-गांव में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है और कोशिश की जा रही है कि अब बड़े महानगरों में होने वाले सारे ऑपरेशन शाहगंज में ही हों। उन्होंने बताया कि उनके अस्पताल में घुटना और कोहनी के प्रत्यारोपण की भी व्यवस्था है। आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी भी इसका लाभ ले सकते हैं।

♥♥ सबसे अहम बात एक ही दिन हुआ दो सफल आपरेशन 

# केस नम्बर 1-

विनोद कुमार जो कि पहाड़पुर कलाफत पुर जिला आजमगढ़ के स्थाई निवासी हैं। 4 वर्ष से बायें कूल्हे की बीमारी से जूझ रहे थे। बायां कूल्हा खराब होने के कारण चलने फिरने मे परेशानी होती थी। आयुष्मान कार्ड होने की वजह से आरके हॉस्पिटल शाहगंज मे इनका संपूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया जिसका खर्च लगभग 1 लाख रुपये तक आता है लेकिन प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना “आयुष्मान भारत” योजना के तहत इनका इलाज नि:शुल्क किया गया। पीड़ित परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए सुविधा का लाभ दिलाने के लिए आरके हॉस्पिटल के निदेशक डॉ जेपी दूबे का आभार व्यक्त किया।

# केस नम्बर 2-

विकास यादव जो कि मुरार बाजार, मुतकलीपुर जिला आजमगढ़ के स्थाई निवासी हैं। 3 वर्ष से बायें कूल्हे की परेशानी से जूझ रहे थे व चलने फिरने मे असमर्थ थे। आयुष्मान कार्ड होने की वजह से आरके हॉस्पिटल शाहगंज मे इनका संपूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया जिसका खर्च लगभग 1 लाख रुपये तक आता है लेकिन प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना “आयुष्मान भारत” योजना के तहत इनका इलाज नि:शुल्क किया गया। पीड़ित परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए सुविधा का लाभ दिलाने के लिए आरके हॉस्पिटल के निदेशक डॉ जेपी दूबे का आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : मदर निसा फाउंडेशन ने शास्त्रीयजी एंव गांधीजी को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन
Next articleजौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?