जौनपुर : मदर निसा फाउंडेशन ने शास्त्रीयजी एंव गांधीजी को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

जौनपुर : मदर निसा फाउंडेशन ने शास्त्रीयजी एंव गांधीजी को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                   सामाजिक संस्था मदर निसा फाउंडेशन के आजमगढ़ रोड स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष फैजा़न अहमद द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के संस्थापक सदस्य ज़ेया अनवर ने उपस्थित सभी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत माता के आंचल के यह दो अनमोल हीरे थे एक का पूरा जीवन ही सादगीपूर्ण रहा तो दूसरे का पूरा जीवन प्रेरणास्रोत… आज भी जब सादगी की बात की जाती है तो लालबहादुर शास्त्री का नाम सबसे पहले आता है उसी प्रकार अगर अहिंसा की बात होती है तो महात्मा गाँधी सबसे पहले आतें है। संस्था के अध्यक्ष फैज़ान अहमद ने दोनों महापुरुषों को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गॉंधी एवं लालबहादुर शास्त्री का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता है।
आज ही दिन एक और स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरुष का भी जन्म हुआ था जिसे इतिहास ने भूला दिया है उस स्वतंत्रता सेनानी का नाम है शेख भिखारी अंसारी जिनका जन्म सन् 1819 में झारखंड के राॅची जिले के बुडमो गांव में हुआ था जो कि 1857 की क्रांति के दूसरे शहीद थें।उन्होंने अपने पूरे जीवन पर्यन्त अंग्रेजों से लोहा लिया और सात जनवरी 1858 को अपने साथी टिकैट उमराव सिंह के साथ अंग्रेजो के द्वारा फासी के फंदे लटका दिए गयें। संस्था के सदस्य गुफरान अहमद ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गाँधी आज भी उतनें ही प्रासंगिक है जितने कि पहले थे उनका जीवन ही सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर, राजीव सिंह, बेलाल आतिश, कफील अहमद, जमील अहमद, मकसूद मंसूरी, महताब अहमद, रविशंकर वर्मा, राजकुमार अश्क, आनंद गुप्ता, डॉ काशिफ, रोहित मौर्या, अरूण यादव, एख़लाक खान, गुड्डू यादव, रिज़वान अहमद, मास्टर नूर आलम, सूफियान अंसारी, महफूज़ अहमद, बालयोगी करन, मिलन जायसवाल आदि संस्था के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : निहारिका ब्यूटी सैलून के तत्वावधान में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन
Next articleजौनपुर : बड़े महानगरों की तर्ज पर टोटल हिप रिप्लेसमेंट जैसी बड़ी सर्जरी अब शाहगंज में सम्भव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?