25.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : भाजपा अपनी साख खोकर बन चुकी है झूठ का प्रशिक्षण केन्द्र- राघवेंद्र यादव

जौनपुर : भाजपा अपनी साख खोकर बन चुकी है झूठ का प्रशिक्षण केन्द्र- राघवेंद्र यादव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                बेरोजगार, किसान, मजदूर संवाद यात्रा आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा अपनी साख खो चुकी है वह झूठ का प्रशिक्षण केन्द्र बन गई है। जनता से वादे करके भूल जाना भाजपा का चरित्र हो गया है। यह जनता को धोखा देना है। डाॅ राममनोहर लोहिया मानते थे कि वादा खिलाफी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। इस हिसाब से भाजपा सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी है जिसने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादे भी भुला दिए हैं।
आखिर भाजपा अपने संकल्प पत्र को क्यों नहीं पूरा किया है? किसानों, नौजवानों और मजदूरों के लिए जो वादे किए गए क्यों भुला दिए गए? किसान की न तो कर्जमाफी हुई, न उसे फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला और नहीं किसान की आय दुगनी हुई? गन्ना किसान आज भी अपने बकाया के लिए परेशान घूम रहा है। नौजवान परेशान है उनसे 70 लाख नौकरियों का वादा किया गया वह सिर्फ वादा ही रहा है।
प्रदेश में न नौकरियां हैं न नए उद्योग आ रहे हैं कि रोजगार पैदा हो। बल्कि जो उद्योग लगे हैं, वे भी बंद होने के कगार पर है। नौकरियां मांगने पर युवाओं पर लाठी पड़ती है। जन सामान्य पर पेट्रोल-डीजल के अलावा ईंधन गैस का भी बोझ लाद दिया हैं समाजवादी सरकार का काम पहले भी बोल रहा था, काम आगे भी बोलेगा। इस बार जनता ने मन बना लिया है कि जो प्रदेश को विकास, तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाएगी जो किसानों का सम्मान करेगी, जो युवाओं को हाथ में नौकरी और रोजगार देगी, ऐसे समाजवादी पार्टी को जनता इस बार मौका देने जा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्या और संचालन आंनद गुप्ता ने किया कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्याम बहादुर पाल, शिवजीत यादव, रजनीश मिश्रा, मनोज मौर्या, शाजिद अलीम, शेखु खाँ आरीफ हबीब, उषा यादव, ऋषि यादव, ईश्वर लाल यादव, यादवेंद्र यादव, अभिषेक यादव, अरविंद यादव, धर्मेंद्र सोनकर, उदय भानू मौर्या, अंकुर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37176794
Total Visitors
525
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This